The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » रायपुर में मनाया वित्तीय साक्षरता सप्ताह , दिये ओन लाइन फ्राड से बचने के सुझाव

रायपुर में मनाया वित्तीय साक्षरता सप्ताह , दिये ओन लाइन फ्राड से बचने के सुझाव

 

 

 

 

मेवाड़ समाचार

रायपुर – उपखंड  मुख्यालय  पर  बैंकिंग जागरूकता के तहत वित्तीय साक्षरता सप्ताह कैंप का आयोजन किया गया ।
रिजर्व बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के संयुक्त तत्वावधान में क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा संचालित मनीवाईज वित्तीय साक्षरता बैठक आयोजित की गई ।
जिसमें रायपुर डीईओ माया जाट एवं बैंक ऑफ बड़ौदा बीसी रविन्द्र मूंदड़ा ने उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, सहित विभिन्न योजनाओं एवं बैंकिंग सेवाओं से मिलने वाली सुविधाओं, सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।
इस केम्प में बैंक बीसी रविन्द्र मूंदड़ा ने ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपाय बताए और बीमा व बैंकिंग से जुड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया। बैठक में ग्रामीण सीमा प्रजापत, रेखा, कमलेश दाधीच, माया, दिनेश गुर्जर सगरेव आदि लोगो ने भाग लिया । बैंक बीसी द्वारा बीमा, अटल पेंशन योजना, बचत योजना आदि योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया गया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बैंक BC के कार्य प्रणाली पर संतोष जताते हुए कहा कि
विभिन्न सरकारी योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने में बैंक BC हमेशा आगे रहते हैं।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories