मेवाड़ समाचार
रायपुर क्षैत्र के कोशिथल में एयरटेल पैमेंट्स बैंक के सामाजिक सरोकार के तहत बीमा योजना से बीमित परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी है।
कंपनी के बैंक बीसी रतनलाल कुमावत ने बताया कि रायपुर तहसील कोशीथल में
एयरटेल पेमेंट बैंक के खाताधारक मांगी लाल तेली की गत दिनों एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
इस पर एयरटेल पेमेंट बैंक बीमा योजना के तहत खाता धारक के पुत्र गोपाल लाल तेली को बैंक खाते में 5 लाख रुपए – बीमा राशि का भुगतान किया। दुर्घटना क्लेम राशि दिलाने में कंपनी के जोनल मैनेजर बिरजू सिंह व CGO धीरज शाह एरिया मैनेजर अरुण छीपा व RBM विशाल आचार्य RBM शिव नारायण गुर्जर का सहयोग रहा।
Author: mewadsamachar
News