मेवाड़ समाचार
कोटडी नेहरू नगर स्थित मदीना मस्जिद के नये वजुखाने का आगाज किया गया।
मदीना मस्जिद में वजुखाने का पिछले एक साल से काम चल रहा था मस्जिद के इमाम मौलाना नोमान रजां कि देखरेख पहले मदरसे का काम शुरू हुआ उसके बाद एक वजुखाने का काम शुरू किया गया।
मदीना मस्जिद कमेटी और मोलाना नोमान रजां कि अथक प्रयासों से एक शानदार वजुखाना वजुद में आया।
वजुखाने के आगाज और पहला वजु करने के लिए बोली लगाई गई
सर्वाधिक बोली 38 हजार रुपए कि फारुक नागोरी चांद जी नागोरी सगतपुरिया वालो ने लगाई
बोली के बाद सबसे पहले नागोरी परिवार ने नये वजुखाने में वजु कर जुम्मे कि नमाज़ अदा कि।
मदीना मस्जिद कमेटी और आम पंचो ने नागोरी परिवार को प्रशस्ति पत्र और पगड़ी माला पहनाकर इस्तकबाल किया गया । इस मौके पर मदीना मस्जिद के इमाम मौलाना नोमान रजां, कमेटी के सदर फारुख मुल्तानी, हाजी मुनीर मेवाती, शोकत कुरेशी, अताउर्हमान बिसायती, हसन मेवाती, रफीक पठान, पीरु बिसायती, आदी मोजूद रहे।
Author: mewadsamachar
News