The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » भारत बंद कल

भारत बंद कल

मेवाड़ समाचार

भीलवाड़ा

गत दिनों माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एससी/एसटी आरक्षण के सम्बंध में दिए गये निर्णय के सम्बंध में अनुसूचित जाति एवं जनजाति से जुड़े संगठनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से आव्हान कर कल 21 अगस्त को भारत बंद का आव्हान किया है। दो दिन से ये संगठन अपने अपने क्षेत्र में बैठकें कर भारत बंद को सफल बनाने में जुटे हुए हैं

भीलवाड़ा जिला कलक्टर नमित मेहता ने इस बंद के दौरान जिले में कानून व्यवस्था, शांति व यातायात की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्था की सोमवार को आयोजित बैठक में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए*

 

*जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि बंद के आयोजकों के निरन्तर सम्पर्क में रहें तथा जुलूस के रूट, बंद में शामिल लोगों की संख्या, कितने बजे जुलूस कहॉं पहुंचेगा आदि जानकारी सम्बंधित अधिकारियों से साझा करें*

 

*व्यापार मंडल, शांति समितियों के प्रतिनिधियों से निरन्तर बातचीत करें। महापुरूषों की मूर्तियों, रेल व बस स्टेशनों के पास पर्याप्त जाब्ता रखे*।

 

*क्षेत्र में कोई मेला, उत्सव आयोजित हो रहा है तो वहॉं भी पुलिस फोर्स की पर्याप्त तैनाती रखें। वीसी के माध्यम से शामिल अधिकारियों ने फीडबैक में बताया कि इंटेलीजेंस के माध्यम से पल-पल सूचना जुटाकर सम्बंधित अधिकारियों के साथ साझा की जा रही है*।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने निर्देश दिए कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखें, अफवाह फैलाने और भडकाने वाली पोस्ट डालने, शेयर करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करें।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories