The specified slider is trashed.

Home » Uncategorized » प्यार इश्क और मोहब्बत ने करवाया बहन का कत्ल पुजा हत्याकांड का खुलासा

प्यार इश्क और मोहब्बत ने करवाया बहन का कत्ल पुजा हत्याकांड का खुलासा

मेवाड़ समाचार

केकड़ी में 15 अगस्त को हुए पुजा हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया।

घटना के अनुसार पुजा जाट पिता दुर्गा लाल जाट निवासी मेवदा खुर्द और प्रिया जाट आपस में चचेरी बहन है प्रिया कि मां कि मृत्यु हो चुकी थी जिसके चलते प्रिया पुजा के घर पर साथ साथ ही रहती थी

प्रिया कुछ सालों पहले तक ननीहाल में रह कर पढ़ाई कर रही थी और कुछ ही समय पहले मेवदा खुर्द आ कर रहने लगी थी

प्रिया पढ़ने में। अच्छी थी इस बात से पुजा खुन्नस रखती थी और आये दिन लड़ाई करती थी कि तुम्हे हम पाल‌ रहे हैं

इससे प्रिया अपने आप को कुंठित महसूस करने लगी थी ईन बातों को प्रिया जैसे तैसे सहन कर रही थी

मगर कुछ दिनों से पुजा प्रिया के ब्वॉयफ्रेंड से बात करने लगी थी जिसकी भनक प्रिया को लग चुकी थी।

जिससे प्रिया और नाराज रहने लगी उसको अपना प्यार बंटता नजर आने लगा ।

 

15 अगस्त को सुबह नो बजे पुजा जाट अपनी चचेरी बहन प्रिया के साथ खेत पर भैसे चराने गई। वहां भैस चराने के दोरान दोनों में लडाई हो गई।

 

इस लडाई में प्रिया ने अपना आपा खो दिया और पाल पर बैठी पुजा के सर में लकड़ी से जोरदार वार कर दिया।पुजा पानीं में गिर गई

प्रिया पुजा को पानी में छोड़कर घर आ गई और किसी से कुछ नहीं बताया।

 

शाम तक पुजा के घर नहीं आने पर खेत पर जाकर खोज खबर की तो पुजा कि लाश पानी में मिली।

तकनीकी आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और प्रिया से पुछताछ के दौरान प्रिया टुट गई और सारी घटना का खुलासा कर दिया।

mewadsamachar
Author: mewadsamachar

News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.

Latest Stories