मेवाड़ समाचार
राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड ने अधिकारी, इंजीनियर, कंपनी सचिव, एसोसिएट सहित कई पदों पर भर्ती निकाली है इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं इसके लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जुलाई से शुरू हो गए हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त को शाम 6:00 बजे तक रखी गई है।
राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड भर्ती आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।
राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड भर्ती आयु सीमा
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक रखी गई है लेकिन एसोसिएट पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 31 जुलाई 2024 को आधार मानकर की जाएगी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड भर्ती शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री, डिप्लोमा एवं अनुभव होना चाहिए अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन से देख सकते हैं।
राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड भर्ती चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता अनुभव डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं भर्ती नियमों के अनुसार किया जाएगा इसमें चयनित अभ्यर्थियों को 22440 से 39360 प्रति महीना वेतन दिया जाएगा जबकि एसोसिएट पद के लिए वेतन 27000 रुपए दिया जाएगा।
राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड भर्ती आवेदन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा जो अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अच्छी तरह से चेक कर लेना है इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है।
अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी है इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करने हैं फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।
Author: mewadsamachar
News